प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को एक-दूसरे से फोन पर बात की. पीएम मोदी के मुताबिक, उनके और बाइडेन के बीच दोनों देशो में COVID-19 के हालात पर विस्तार से बातचीत हुई.
इसके अलावा पीएम मोदी ने बताया, ”अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ मेरी चर्चा ने वैक्सीन के कच्चे माल और दवाओं की सुगम सप्लाई चेन्स के महत्व को भी रेखांकित किया. भारत-अमेरिका हेल्थ पार्टनरशिप COVID-19 की वैश्विक चुनौती का समाधान कर सकती है.”
समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले के अनुसार, बातचीत के दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन ने अपने-अपने देशों में COVID-19 स्थिति पर चर्चा की। भारत में चल रहे टीकाकरण प्रयासों के माध्यम से COVID-19 की दूसरी लहर को रोकने के लिए चल रहे प्रयासों और महत्वपूर्ण दवाओं, चिकित्सीय और स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों की आपूर्ति सुनिश्चित करना।
कच्चेमाल की आपूर्ति जल्द
बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की और इस बात की पुष्टि की कि अमेरिका जल्दी ही चिकित्सीय, वेंटिलेटर जैसे संसाधनों की तैनाती करके और कोविशील्ड वैक्सीन के निर्माण के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले कच्चे माल की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है।





