व्यापारी के खाते से 1.25 लाख रुपए उड़ाए

0
17

नागपूर दिनांक 10 दिसंबर ( प्रतिनिधी)

लकड़गंज थाना क्षेत्र में साइबर ठग ने एक कपड़ा व्यापारी के बैंक खाते से 1,25,635 रुपये उड़ा लिये. हीराकुंड निवासी सूरज संतोष जैन (31) कपड़ा व्यापारी हैं.

करीब 5 महीने पहले मोबाइल नंबर 9339487563 से उनके मोबाइल पर मैसेज आया. मैसेज में लिखा था कि उनका एक ऑनलाइन पार्सल आया है और दिए गए लिंक पर क्लिक कर 3 रुपये भेजें ताकि पार्सल डिलीवर किया जा सके.

सूरज ने मैसेज पढ़कर लिंक पर 3 रुपये भेज दिये. इसके बाद उनके इतवारी स्थित बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच के खाते से 1,25,635 रुपये विड्राल कर लिये गये. अपने साथ हुई साइबर धोखाधड़ी का पता चलते ही सूरज ने पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here