नागपूर दिनांक 9 दिसंबर ( प्रतिनिधी )
वर्धा रोड के जामठा में स्थित सहारा सिटी की कंस्ट्रक्शन साइट से अज्ञात आरोपियों ने 3.69 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया. हिंगना पुलिस ने केबी कंस्ट्रक्शन एंड प्रा.लि. कंपनी के मैनेजर निखिल वानखेड़े (38) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है.
कंपनी द्वारा सहारा सिटी में निर्माण कार्य किया जा रहा था. इसके लिए साइट पर बड़े पैमाने लोहे के एंगल, सेंट्रिंग आदि सामान रखा गया था.
कोर्ट में केस शुरू होने के कारण काम बंद हो गया था. महीने में 1 बार निखिल साइट पर जाकर सामान की जांच करते थे. अक्टूबर के बाद उन्होंने साइट की जांच नहीं की. बुधवार को साइट पर पहुंचे तो 3.69 लाख का माल गायब था. उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी. हिंगना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इतना सामान चोरी करने के लिए निश्चित ही बड़े वाहन का उपयोग किया गया होगा. परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों को चोरी का पता न चलना आश्चर्य की बात है.






