सेक्स रैकेट पर छापा, दिल्ली की 2 और इंदौर की 1 युवती……..

0
15

नागपूर दिनांक 8 दिसंबर ( प्रतिनिधी)

क्राइम ब्रांच ने हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला और उसके दलाल साथी को गिरफ्तार किया. उनसे 3 युवतियों को मुक्त भी कराया गया.

पकड़ी गई महिला अश्विनी उर्फ स्वीटी रंजीत मस्के (37) और जुनैद उर्फ साहिल शेख (35) का समावेश है. स्वीटी लंबे समय से देह व्यवसाय के धंधे में सक्रिय है. जुनैद की मदद से वह लड़कियों को शहर बुलाने और उनकी निगरानी का काम करती है.

पुलिस को जानकारी मिली थी कि स्वीटी ने अन्य राज्यों से कुछ युवतियों को नागपुर बुलाया है. देह व्यवसाय के लिए उन्हें होटलों में भेजती है. पंटर ग्राहक के जरिए पुलिस ने उसे पकड़ने का प्लान बनाया. ग्राहक ने स्वीटी से संपर्क किया. स्वीटी ने उसे वर्धा रोड पर स्थित होटल रिलैक्स इन के सामने बुलाया.

ग्राहक वहां पहुंचा और कुछ देर बाद ही जुनैद 2 लड़कियों को लेकर पहुंचा. सौदा तय होते ही पुलिस ने छापेमारी की और जुनैद को हिरासत में ले लिया. उसकी निशानदेही पर ही स्वीटी को भी गिरफ्तार किया गया. आरोपियों ने दिल्ली से 2 और इंदोर से एक युवती को बुलाया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here