नागपूर दिनांक 7 दिसंबर ( प्रतिनिधी )
मनपा और ऑरेंज सिटी वाटर की ओर से टंकी की सफाई का अभियान शुरू किया गया है. जिसके अनुसार 8 दिसंबर को कलमना टंकी की सफाई का निर्णय लिया गया.
टंकी की सफाई को पूरा दिन लगने के कारण इस दिन टंकी पर आश्रित परिसर में जलापूर्ति नहीं होगी. यहां तक कि टंकी पर से टैंकर के माध्यम से होने वाली जलापूर्ति भी पूरी तरह से बाधित रहेगी.
लकड़गंज जोन अंतर्गत इस टंकी की सफाई के कारण पूंजाराम वाडी, साखरकर वाडी, बाजार चौक, वैरागडे वाडी, खापरे मोहल्ला, कुंभार पुरा, संजयनगर, डिप्टी सिग्नल, गोपाल नगर, चिखली बस्ती, आदिवासी कॉलोनी, प्रकाश नगर, चिखली लेआउट में जलापूर्ति नहीं होगी.






