महिला पर एसिड हमले में बड़ा खुलासा,पति की गर्लफ्रेंड ने ही…..

0
16

नागपूर दिनांक 6 दिसंबर ( प्रतिनिधी)

यशोधरानगर थानांतर्गत विनोबा भावेनगर में विवाहिता और उसके ढाई वर्ष के बच्चे पर हुए एसिड हमले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पति की गर्लफ्रेंड ने ही अपने सहेली की मदद से महिला पर हमला किया था.

बताया जाता है कि जख्मी महिला ने अनैतिक संबंधों की जानकारी मिलने के बाद आरोपी युवती से संपर्क किया था. उसे जमकर खरी-खोटी सुनाई थी. उसके चरित्र और सूरत पर भी सवाल खड़े किए थे. इस बात से बौखलाई पति की गर्लफ्रेंड ने ही महिला का चेहरा बिगाड़ने की योजना बनाई और एसिड हमला किया.

25 वर्षीय रिया (नाम बदला हुआ) भी विवाहित है. पुलिस ने संतोषनगर झोपड़पट्टी निवासी रुक्मिणी पुराणिक वर्मा (23) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. रुक्मिणी और उसके ढाई वर्ष के बेटे वंश का उपचार जारी है. रुक्मिणी के पति पुराणिक और रिया के अनैतिक संबंध है. कुछ दिन पहले रुक्मिणी को इसकी जानकारी मिली. उसने दोनों को समझाया और अपनी गृहस्थी पर ध्यान देने को कहा.

इसके बाद भी पुराणिक और रिया का मिलना-जुलना शुरू था. 3 दिन पहले रुक्मिणी ने रिया से मुलाकात की. उसे जमकर खरी-खोटी सुनाई. चरित्र पर सवाल खड़े किए और कहा कि मैं तुझसे सुंदर दिखती हूं. पता नहीं मेरे पति ने तुझमें क्या देखा. बस इसी बात से रिया बौखलाई थी.

उसने सोचा कि रुक्मिणी को अपने चेहरे और सुंदरता पर घमंड है. इसीलिए उसने रुक्मिणी का चेहरा बिगाड़ने का प्लान बनाया. अपनी सहेली को भी प्लान में शामिल किया.

8 दिसंबर तक पुलिस हिरासत

रविवार की सुबह उसने रुक्मिणी के मोबाइल पर संपर्क किया. उसे मिलने के लिए विनोबा भावेनगर में बुलाया. रुक्मिणी अपने बेटे को साथ लेकर निकली. रास्ते पर जाते समय ही रिया और उसकी सहेली दोपहिया वाहन पर बुरखा पहनकर पीछे से आए. पिछली सीट पर बैठी रिया ने रुक्मिणी पर एसिड फेंका. वंश गोद में था इसीलिए दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए.

पुलिस ने रुक्मिणी के मोबाइल का सीडीआर खंगाला जिसमें रिया का पता चला. पूछताछ में उसने एसिड हमला करने की कबूली दी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को पुलिस ने रिया को न्यायालय में पेश किया. अदालत ने उसे 8 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए है. उसकी सहेली की तलाश की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here