शोरूम संचालक को अकाउंट पर भरोसा करना पड़ा महंगा,47 लाख …..

0
9

नागपूर दिनांक 22 नवंबर ( शहर प्रतिनिधी)

ग्रेट नाग रोड पर साई हांेडा प्वाइंट नामक वाहनों के शो-रूम में एकाउंटेंट द्वारा लाखों का घोटाला करने का प्रकरण गणेशपेठ थाने में दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है। गिरफ्तारी होना बाकी है। इस प्रकरण में पुलिस की लापरवाही भी उजागर हुई है।

कंपनी संचालक को भरोसा करना भारी पड़ा :

आरोपी एकाउंटेंट आनंद कलचुरी (34) वाठोड़ा निवासी है। वह ग्रेट नाग रोड स्थित साईं होंडा प्वाइंट नामक वाहनों के शो-रूम में मुख्य एकाउंटेंट था। शाे-रूम संचालक का वह सबसे भरोसेमंद व्यक्ति था। वह पूरा कारोबार संभालता था, इसलिए कभी ऑडिट नहीं किया गया था। इसका लाभ उठाकर आनंद ने 1 अप्रैल 2019 से 3 मार्च 2020 के बीच पद का दुरुपयोग करते हुए घोटाले को अंजाम दिया।

वह वाहनों की बिक्री से मिली आधी रकम कंपनी के खाते में जमा करता था। आधी रकम खुद के खाते में जमा की। संचालक को संदेह होने पर उन्हें कंपनी का ऑडिट कराया, जिसमें 46.39 लाख रुपए का घोटाला होने की बात सामने आई है।

आनंद को घोटाले की रकम वापस करने को कहा था, लेकिन वह टालमटोल जवाब देने लगा। मामला थाने गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here