नागपूर में ठिठुरन बढ़ी, न्यूनतम तापमान में गिरावट

0
15

नागपूर दिनांक 21 नवंबर ( महानगर प्रतिनिधी )

उत्तर भारत से पश्चिमी विक्षोभ आगे हिमालय में जाकर खत्म होते ही हवा का रुख उत्तर-पूर्वी से उत्तर हो गया है। उत्तरी हवा आते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आई आैर ठंड बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में ही न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री की कमी आई है। न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आने से ठंड एकदम से बढ़ गई है।

रविवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 28.7 िडग्री व न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा।अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ठंडा बना रहेगा। विशेषकर रात को लोग ठिठुरते नजर आएंगे। बंगाल की खाड़ी में भी कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। रविवार को आसमान साफ रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here