5 वर्षीय बेटे ने डाउनलोड किया एप और मां के खाते से….

0
10

नागपूर दिनांक 8 नवंबर ( प्रतिनिधी)

साइबर अपराधी ने कस्टमर केयर बनकर महिला के खाते से रकम निकाल ली। एमआईडीसी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। अभी तक आराेपी का कोई सुराग नहीं मिला है। साइबर टीम की मदद से प्रकरण सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

गेम खेलते-खेलते एेनी डेक्स ऐप डाउनलोड किया :

हिंगना रोड पर इससनी स्थित माधव नगरी निवासी मोना विजय मुदर्ले (30) को पांच वर्षीय बेटा है।

उसका बेटा मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इस दौरान उसने अचानक ऐनी डेक्स नामक ऐप डाउनलोड कर लिया। इसके तत्काल बाद फोन आने से बच्चे ने फोन उठा लिया। बच्चे को फोन पर बात करते देख मोना ने फोन लिया और फोनकर्ता से बात की। कस्टमर केयर बनकर साइबर अपराधी से मोना ने बात की और उसे ऐप डाउनलोड करने पर इसका शुल्क लगने की बात कहते हुए उसने मोना को उसके बैंक खाते की जानकारी मांगी।

मोना ने यह कहकर फोन काट दिया कि, कस्टमर केयर वाले ऐसी जानकारी नहीं मांगते। इसके तत्काल बाद साइबर अपराधी ने मोना के दो बैंक खातों से कुल 78 हजार रुपए िकसी और खाते मेंं ऑनलाइन ट्रासंफर कर लिए। मामला थाने पहुंचा। प्रकरण दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here