संपत्ति खरीदी-बिक्री में व्यक्ति को 40 लाख से ठगा

0
11

नागपूर दिनांक 10 अक्टूबर ( शहर प्रतिनिधी)

संपत्ति खरीदी-बिक्री में एक परिवार के तीन सदस्यों ने एक व्यक्ति को लाखों रुपए से ठग लिया। आरोपी नारायण स्वामी मेटबलमी (67), ओंकार नगर, नंदिनी मेटबलमी (65) और विनोदिनी मेटबलमी (69) दोनों धरमपेठ निवासी हैं।

धरमपेठ के मौजा गाडगा मंे उनकी संपत्ति है, जो वार्ड नं.-71 में आती है। इसका प्लॉट नं.-99 और घर नं.-234 है। 25 जुलाई 2015 को आरोपियों ने आधे-अधूरे निर्माण कार्य वाली संपत्ति का सौदा नितीन अंबादास नखाते (51) लाडपुरा निवासी से िकया।

नखाते ने इसके 39 लाख 50 हजार रुपए दिए। इसके बाद भी मकान खाली कर नहीं दिया है। पोलीस ने प्रकरण दर्ज कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here