पुलिस ने दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार,10 दोपहिया वाहन बरामद

0
15

हुड़केश्वर पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनसे 10 दोपहिया वाहन सहित करीब 3 लाख 35 हजार रुपए का माल जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी प्रकाश तवाड़े (34), कौशल्या नगर, मानेवाड़ा और उदय मालोदे (28), सेेलू, जिला वर्धा निवासी है। दोनों से वाहन चोरी के 8 मामले उजागर हुए हैं। आरोपियों से दो अन्य वाहन भी जब्त किए गए हैं, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज नहीं है।

आरोपी प्रकाश वाहन चुराता था और आरोपी उदय वाहन अपने गांव ले जाकर बेचता था। वह वाहन खरीदने वाले को बताता था कि, सीज (जब्त) वाहन है और इसके दस्तावेज आने में समय लगता है।

लॉकडाउन में बने चोर :

आरोपी उदय और प्रकाश की लॉकडाउन में नौकरी छूट गई थी। उदय पर गांव के लोग इसलिए विश्वास करते थे क्योंकि उन्हें पता था कि, वह नागपुर में एक कंपनी में वाहन सीज करने का काम करता है।

पोर्च से दोपहिया चुरा ले गया :

पुलिस के अनुसार मानेवाड़ा, जुनी बस्ती, बेसा रोड निवासी शुभम दिगड़े (26) ने हुडकेश्वर थाने में वाहन चोरी की शिकायत की थी कि, उसने दोपहिया वाहन (एम.एच.-49-बी.सी.-7901) पोर्च में हैंडल लॉक करके रखा था, जो गत 18 सितंबर को चोरी हो गया।

पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी आधार पर आरोपी प्रकाश तवाड़े को गिरफ्तार किया। कड़ी पूछताछ में उसने शहर के विविध क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चुराने की बात स्वीकर की। उसने बताया कि, उसने सभी वाहन अपने साथी उदय को बेचने के लिए दिए थे। उदय वाड़ी स्थित जयदेव अपार्टमेंट, महादेव नगर, खड़गांव रोड में किराए से रहता था। उदय ने वर्धा के अलग-अलग गांवों में कई लोगों को चोरी के दोपहिया वाहन सीज बताकर बेच डाले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here