केंद्र सरकार ने मई और जून 2021 में गरीबों को मुफ्त में अनाज उपलब्ध कराने का फैसला किया है.
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करीब 80 करोड़ लाभार्थियों को मई और जून दो महीने तक पांच किलो मुफ्त अनाज दिए जाएंगे.
कई राज्यों में लॉकडाउन व नाईट कर्फ्यू के चलते प्रवासी मजदूरों का पलायन एक बार फिर शुरू हो गया. इन सब हालातों के चलते गरीबों के सामने खाने-पीने की समस्या आ गई है जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने मई और जून 2021 में इन्हें मुफ्त में अनाज उपलब्ध कराने का फैसला किया है. जानकारी के मुताबिक पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करीब 80 करोड़ लाभार्थियों को मई और जून दो महीने तक पांच किलो मुफ्त अनाज दिए जाएंगे. इस योजना पर सरकार 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगी
प्र






