गंगा जमुना में 2 लोगो की हत्या का प्रयास

0
11

नागपूर दिनांक 2 अक्टूबर ( शहर प्रतिनिधी)

गंगा-जमुना बस्ती में दो लोगों की हत्या के प्रयास की घटना से कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। लकड़गंज थाने में दस से बारह हमलावरों के खिलाफ प्रकरण कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

देवरानी-जेठानी ने युवकों को फटकारा था :

गंगा-जमुना बस्ती िनवासी निशा शिशुपाल कुचिया (32) नामक महिला गुरुवार की शाम को अपने घर के पास जेठानी भुरु सोनू कुचिया के साथ टहल रही थी। इस दौरान उसे बस्ती के ही आरोपी फैजान अनवर शेख (21), परवेज शेख (25), सागर पप्पू मार्कंडे (23), ओम नगर, कलमना निवासी हिमांशु चिंचोलकर (21), अभिषेक (24), साहिल (21), नीलू (25) और अन्य तीन से चार लोग एक वाहन की डिक्की का ताला तोड़ते हुए निशा और भुरु को दिखाई देने पर भुरु ने उन्हें फटकार लगाई, तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की। इससे भुरु और आरोपियों में विवाद हो गया।

चाकू से गले पर वार :

शोर सुनकर भुरु का देवर बिसेन कुचिया (30) और दामाद लखन धनावत बाहर आए और उन्होंने आरोपियों को गाली-गलौज करने से मना िकया, तो आरोपियों ने बिसेन के गले पर चाकू से वार कर दिया। बीच-बचाव करने दौड़े लखन का सिर लाठी से फोड़ दिया। इस हमले में दोनों को जान से मारने का प्रयास किया गया। आरोपियों ने भुरु और निशा से भी हाथापाई की।

इस घटना से कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। पोलीस ने प्रकरण दर्ज कर हमलावर फैजान, हिमांशु, परवेज और सागर को िगरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here