नागपूर दिनांक 22 सितंबर ( महानगर प्रतिनिधी)
रायसोनी ग्रुप ऑफ इन्स्टिटयुशनस द्वारा २६ सितंबर से ४ अक्तुबर तक धमाल दांडिया – २०२२ का आयोजन किया जायेगा।
इस ९ दिवसीय समारोह में फिल्म तथा टेलिविजन विश्व से जुडी प्रसिद्ध सितारे जैसे शरद मलहोत्रा, गौरव बनान, लिना जुमानी, आंचल खुराना, सोनी सिंग, सेहरिश अली, गौरव खन्ना, अभिनव कपुर तथा दलजित कौर भी अपनी उपस्थिती दर्ज करायेंगे इस कार्यक्रम के लिये मुबंई के प्रख्यात संगित समुह केतन ऑर्केस्ट्रा को आमंत्रित किया गया है जो की अपने वादयवृदों के साथ इस समारोह की भव्यता में अपने सुरो का जादू बिखेरेंगे।
स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गये है जिसमे महत्वपूर्ण जगहो पर सीसीटीवी कॅमेरे स्थापित किये गये हैं तथा इसके अलावा सुरक्षा कर्मचारी, अग्निीशमन यंत्रणा व अपातकालीन व्यवस्था से निपटने के लिये रुग्णवाहीका की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा सुरक्षा के दृष्टिकोन से २० बाउंसर, सुरक्षकर्मी तथा शिक्षकगण भी संपूर्ण ९ दिन उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम का आयोजन अमृत भवन (आन्ध्र असोसियशन, उत्तर अंबाझरी मार्ग, नागपूर) में २६ सितंबर से ४ अक्तुबर २०२२ तक रोज शाम ७ से १० बजे तक रहेगा।
इस वर्ष नागपुर के अन्य महाविद्यालयों की छात्रांये भी इस धमाल दांडिया में हिस्सा ले सकेंगी। उन्हें अपने महाविद्यालय का वर्तमान शैक्षणिक वर्ष का पहचान पत्र लाना अनिवार्य रहेंगा। गाडीयों की पार्किंग व्यवस्था भगीनी मंडळ के प्रागंण में कि गई है।
यह जानकारी रायसोनी समुह के जनसंपर्क अधिकारी, अमित गंधारे, सहायक जनसंपर्क अधिकारी अनिता यादव तथा नृत्य निदेशक चेतन दशमुखे ने दी l






