आईटी पार्क स्थित कंपनी में कार्यरत युवा इंजीनियर की बाइक को कार ने मारी टक्कर,हुई मौत

0
17

नागपूर दिनांक 15 सितंबर ( शहर प्रतिनिधी)

तेज रफ्तार कार की टक्कर में एक आईटी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर की मौत हो गई।इंजीनियर्स डे पर सभी इंजीनियर के घर खुशनुमा वातावरण है वही युवा इंजीनियर की मौत से इस परिवार पर गमों के बादल छा गए

मृतक की पहचान श्रीराम अनिल भडांग (38, प्रियदर्शिनानगर, सिविल लाइंस) के रूप में हुई है और वह आईटी पार्क में कार्यरत था।

सुबह घर से आईटी पार्क स्थित ऑफिस जाने के लिए निकला था। सुबह करीब 10 बजे मोटरसाइकिल नंबर एमएच 31 डीई 6020 हिल रोड के सामने सीमेंट रोड पर यात्रा कर रहा था, तभी सफेद रंग की कार एमएच 31 एफई 2073 ने उसे टक्कर मार दी। कार की गति तेज होने के कारण श्रीराम ने जोरदार टक्कर मार दी और गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

कार वैभव विनोद मंगलूरकर (24, प्रसादनगर) चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा उसकी लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस ने श्रीराम के पिता अनिल की शिकायत पर वैभव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here