नागपूर दिनांक 14 सितंबर ( महानगर प्रतिनिधी)
नागपुर पुलिस शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल हो रही है।दिनदहाड़े चार आरोपियों ने हाथ में तलवार लेकर एक व्यक्ति का पीछा कर जान से मारने की कोशिश की
यह घटना कैकडीनगर में हुई और इस घटना से आम नागरिक भयभयित हो गए हैं. घायल युवक की पहचान सागर नागले (32, वाहितीबोडी, अंबाझरी) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार सागर बजाजनगर थाना क्षेत्र के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से दोपहिया वाहन पर गुजर रहा था। दोपहिया वाहन पर आए चारों आरोपियों ने हाथ में तलवार लिए सागर का पीछा किया।
कैकडीनगर चौक पर उन्होंने सागर को घेर लिया। सागर जब जान बचाने के लिए भागने लगा तो आरोपितों ने हाथ में तलवार लेकर उसका पीछा किया और तलवारों से हमला कर दिया। सागर के खून में लथपथ होने के बाद आरोपी फरार हो गया। एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
घटना के कुछ देर बाद बजाजनगर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने नागरिकों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बजाजनगर पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
चारों आरोपी कैकडीनगर चौक पर सागर पर तलवारों से हमला कर रहे थे।सागर बचाओ बचाओ मदद के लिए पुकार रहा था। चौक पर कई लोग घटना को देख रहे थे, लेकिन सागर को खून से लथपथ देख कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया।






