दो दोपहिया वाहनों में भीषण भिड़ंत,1 की मौत,2 जख्मी

0
7

नागपूर दिनांक 14 सितंबर ( प्रतिनिधी)

दो दोपहिया वाहनों में भिड़ंत हो गई। एक की मौत तथा दो लोग घायल हो गए। मृत आरोपी चालक के खिलाफ मानकापुर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।

मृतक सावनेर का गायले ले-आउट निवासी दिनेशकुमार राघो वैद्य (32) था। घटना के वक्त उसने कल्पना टॉकीज चौक से फरसगेट जानं वाले मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से दोपहिया वाहन (एम.एच.-40-बी.वाई.-1185) चलाकर पीछे से दोपहिया वाहन (एम.एच.-31-एफ.के.-8091) को टक्कर मार दी।

हादसे में शरण अरूण पांडे (24), जूना सुभेदार ले-आउट निवासी उसका मित्र अनिकेत नितीन सहारे (24), प्रियदर्शनी ले-आउट त्रिमूर्ति नगर निवासी और दिनेश घायल हो गए।

उन्हें मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के कुछ देर बाद दिनेश की मौत हो गई। हादसे के लिए जिम्मेदार आरोपी दिनेश के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here