नागपूर दिनांक 10 सितंबर ( प्रतिनिधी )
जरीपटका क्षेत्र में एक बार में शराब पीने के बाद मैनेजर हुए 2 हजार रुपए हफ्ता मांगने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बार प्रबंधक राजेश बवारी की शिकायत पर जरीपटका पुलिस ने आरोपी विक्की रमेश कटारे (25), कुशी नगर, जरीपटका निवासी को मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
शराब पीने के बाद बार मैनेजर को धमकाया :
पुलिस के अनुसार शोभा खेत, बारसे नगर निवासी राजेश माणिकचंद्र बवारी त्रिरत्न नगर, नारा राेड पर आतिश वाइन नामक बार में प्रबंधक है। शाम करीब 5 बजे आरोपी विक्की कटारे बार में शराब पी।
शराब पीने के बाद वह काऊंटर पर गया और राजेश से कहा कि, “मैं अभी पैसे नहीं देता, क्या करना है कर ले, आैर मेरे को 2000 रुपए हफ्ता देना पड़ेगा। मैं जब भी बार में आया, तो मेरे को फ्री में दारू पिलाना पड़ेगा, नहीं पिलाया, तो तेरे पेट में यहां पर ही तलवार घुसेड़ दूंगा’। आरोपी ने इस प्रकार धमकाते हुए राजेश को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
पोलीस ने आरोपी विक्की कटारे के खिलाफ धारा 384, 294, 506(ब) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है






