सक्करदरा फ्लाईओवर पर भीषण हादसा,पुल से नीचे गिरकर एक ही परिवार के 4 लोगो की मौत,2 घायल

0
14

नागपूर दिनांक 10 सितंबर ( महानगर प्रतिनिधी)

नागपुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. मृतकों में दो भाई शामिल हैं.

हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हादसा शुक्रवार रात करीब नौ बजे नागपुर शहर के सक्करदरा इलाके में हुआ.

मामले में एक चार पहिया वाहन चालक गणेश अधव को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

सक्करदरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, अधव अपना वाहन बहुत तेज गति से चला रहा था. जब वह फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो वाहन ने उलटी दिशा से आ रही तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी.

उन्होंने कहा, इस टक्कर की वजह से एक मोटरसाइकिल पर जा रहे एक परिवार के चार सदस्य फ्लाईओवर से नीचे सड़क पर गिर गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतकों की पहचान विनोद खापेकर (45), उनकी मां लक्ष्मीबाई (65) और उनके दो बेटों (पांच और ग्यारह साल) के रूप में की गई है. उन्होंने कहा कि घटना में दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए जिनका इलाज किया जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here