नागपूर दिनांक 9 सितंबर ( महानगर प्रतिनिधी)
गणेश मूर्तियों का भक्तों के द्वार विसर्जन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। महानगरपालिका ने 14 मोबाइल विसर्जन टैंक का इंतजाम किया है। भक्तों द्वारा मांग करने पर उनके द्वार मोबाइल विसर्जन टैंक भेजे जाने की जानकारी मनपा घनकचरा प्रबंधन संचालक डॉ. गजेंद्र महल्ले ने दी।
भक्तों के घर के पास गणेश विसर्जन की व्यवस्था होनी चाहिए, इस दृष्टि से मनपा ने मोबाइल विसर्जन टैंक तैयार किए हैं। लक्ष्मी नगर जोन में 2, धरमपेठ जोन में 4 और अन्य जोन में 8 मोबाइल टैंक तैनात किए गए हैं।
भक्तों के फोन करने पर उनके द्वारा पहुंचकर गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है। अभी तक कितनी मूर्तियों का मोबाइल टैंक में विसर्जन किया गया, इसका मनपा के स्वास्थ्य विभाग के पास आंकड़ा नहीं है।






