फ्लैट किराए पर देने के लिए निकाली एडवर्टाइज,फौजी बताकर 15 हजार….

0
8

नागपूर दिनांक 8 सितंबर ( शहर प्रतिनिधी)

फ्लैट किराए से देने के चक्कर में एक महिला एडवोकेट की बहन के साथ 15 हजार रुपए की धोखाधड़ी हो गई। एडवोकेट सुक्षलता ढोणे की शिकायत पर अजनी पुलिस ने आरोपी रणदीप सिंह के खिलाफ ठगी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

फ्लैट किराए पर लेने की बात कही।

प्रोफेसर काॅलोनी निवासी एड. ढोणे ने पुलिस को बताया कि, उनकी बहन स्मिता ढोणे बजरंग नगर, मानेवाड़ा निवासी के साथ आरोपी रणदीप सिंह ने 15 हजार रुपए की धोखाधड़ी की।

स्मिता ने 7 जुलाई को फ्लैट किराए से देने के लिए हाउसिंग डाॅटकाॅम नामक वेबसाइट पर विज्ञापन डाला था। विज्ञापन देखकर आरोपी रणदीप सिंह ने स्मिता को फोन किया और बताया कि, वह फौज में है। पश्चात आरोपी ने स्मिता के मोबाइल पर अपना आईडी, सेना का कैंटीन तथा आधार कार्ड भेजा। दस्तावेज भेजने के बाद उसने फ्लैट किराया से लेने की बात की।

1 रुपए की जगह 2 रुपए भेजकर विश्वास जीता :

आरोपी ने स्मिता से यह कहते हुए कि, फिलहाल वह नागपुर नहीं आ सकता, आॅनलाइन ट्रान्जेक्शन के लिए स्मिता को 1 रुपया क्रेडिट मर्चेंड अकाउंट में जमा करने के लिए कहा। स्मिता ने एक रुपया जमा कर दिया। आरोपी रणदीप सिंह ने स्मिता को उसके बदले में दो रुपए भेजे। इससे स्मिता को उस पर यकीन हो गया और झांसे में आकर स्मिता से उसे आखिर कैसे 15 हजार रुपए यूपीआई के माध्यम से भेज दिए, यह समझ से परे है।

जब कहा- रुपए जमा नहीं हुए, तब हुआ शक :

आरोपी रणदीप सिंह के खाते में रकम जाने के बाद भी वह झूठ बोला और कहा कि, 15 हजार रुपए उसके खाते में नहीं आए, दोबारा भेजो, तब स्मिता के ध्यान में आया कि, उसके साथ ठगी हो गई है। स्मिता ने यह बात अपनी बहन एडवोकेट सुक्षलता ढोणे को बताई, तो उन्होंने अजनी थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here