नागपूर दिनांक 7 सितंबर (प्रतिनिधी)
नागपुर जिले मे आज कोरोना टेस्ट की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई और इसके साथ ही नए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई,शहर से ज्यादा ग्रामीण में नए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई
पिछले 24 घंटो में कोरोना की टेस्ट संख्या में बढ़ोतरी रही और 1100 से ज्यादा कोरोना टेस्ट की गई
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 1122 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 762+ ग्रामीण 360) जिसमे 26 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 11+ ग्रामीण 15+ जिले के बाहर 0 का समावेश है) वही आज 0 मौत दर्ज की गई
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में मामूली कमी दर्ज हुई ,जिले में अब कुल 226 एक्टिव मरीज है जिसमे शहर में 187 ग्रामीण में 49 और जिले के बाहर 0 का समावेश है






