वकील ने साथी महिला वकील को ब्लैकमेल कर बार बार किया दुष्कर्म

0
11

नागपूर दिनांक 5 सितंबर ( शहर प्रतिनिधी )

नागपूर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, एक वकील ने साथी महिला वकील को बार-बार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया. गिट्टीखदान पुलिस ने इस मामले में वकील समेत उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

आरोपियों की पहचान कमलेश वाघदरे (46, सोनेगांव) और उसके दोस्त आदित्य चौधरी के रूप में हुई है।

कमलेश और आकारनगर निवासी 46 वर्षीय महिला दोनों पेशे से वकील हैं। दोनों नागपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में प्रैक्टिस करते है, इस वजह से वे एक-दूसरे से परिचित हैं। कमलेश अक्सर पीड़िता के घर आता-जाता रहता था। इस बीच पीड़िता ने आरोप लगाया कि कमलेश ने अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. 24 मार्च 2014 से 27 मार्च 2022 के बीच घर और ऑफिस में बार-बार दुष्कर्म कर गाली गलौज की l

पति को जान से मारने की धमकी

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि कमलेश ने उसे अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर कमलेश जातिसूचक गाली भी देता था

कमलेश का दोस्त आदित्य भी पीड़िता के घर आया और उसके साथ गाली-गलौज की। आरोप यह भी है कि आदित्य ने पति को पीटने के लिए गुंडे लाए और बेटी को घर से भगाने की धमकी दी। उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कमलेश और आदित्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here