नाबालिग प्रेमी जोड़ा शादी करने घर से भागा लेकिन……

0
16

नागपूर दिनांक 4 सितंबर ( प्रतिनिधी)

एकदूसरे के प्रेम में अंधा हुआ नाबालिग प्रेमी जोड़ा शादी करने घर से भाग गया लेकिन ट्रेन में सफर कर रहे अन्य यात्रियों का शक हुआ. फिर टीटीई की मदद से जोड़े को नागपुर स्टेशन पर उतारकर लोहमार्ग पुलिस के सुपूर्द कर दिया गया.

पता चला कि बालिका के माता-पिता ने पुणे के हिंजवाड़ी पुलिस स्टेशन में अपनी बेटी के गुमशुदा की शिकायत दर्ज कराई है.

जानकारी के अनुसार संकेत और संगीता (दोनों बदले हुए नाम) उत्तर प्रदेश में एक ही गांव के रहने वाले हैं. दोनों की ही आर्थिक स्थिति कुछ खास नहीं है. गांव में ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा. इस बीच संगीता के माता-पिता पूरे परिवार के साथ काम की तलाश में पुणे आ गये. उधर संगीता से दूर हुआ संकेत बुरी तरह बीमार हो गया. उसने पुणे जाकर संगीता से मिलने का मन बनाया. वह पुणे भी पहुंच गया.

शादी करने की थी तैयारी

संकेत और संगीता रेलवे स्टेशन पर मिले और वहीं दोनों शादी करने के लिए उत्तर प्रदेश भागने की योजना बना ली लेकिन वे नागपुर आ रही ट्रेन में बैठे. उधर काफी देर तक संगीता घर न लौटने पर उसके माता-पिता ने हिंजवाडी पुलिस थाने में मिसिंग की शिकायत दर्ज करा दी.

इधर ट्रेन में सफर कर रहे संकेत और संगीता पर अन्य सहयात्रियों को शक हुआ. उन्होंने अपने संदेह टीटीई को बताया. मामले की गंभीरता को समझते हुए टीटीई ने दोनों को स्टेशन पर उतार लिया. फिर नागपुर लोहमार्ग को सूचित करते हुए संकेत और संगीता को जीआरपी के सुपूर्द कर दिया.

पीआई काशिद के निर्देष पर महिला एएसआई दीपाली खरात और नाजनीन पठाण ने दोनों को विश्वास में लेकर पूछताछ की तो मामला प्रेम प्रसंग का पता चला.

तुरंत ही संगीता के माता-पिता को फोनकर उनकी बेटी सुरक्षित होने की जानकारी दी गई. उनके आने तक दोनों को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया. माता-पिता जीआरपी थाने पहुंचे और उचित कागजी कार्यवाही के बाद संगीता को उनके सुपूर्द कर दी गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here