नागपुर दिनांक 1 सितंबर ( प्रतिनिधी)
ट्रेन की टक्कर में अज्ञात युवक युवती की मौत की घटना नागपुर में सामने आई है। नागपुर के पास गुमगांव से खापरी रेलवे स्टेशन के बीच गोंदगांव से खापरी रेलवे ट्रैक पर युवक युवती का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि सुबह दुरंतो एक्सप्रेस की टक्कर में दोनों की मौत हुई होगी।
नागपुर रेलवे ट्रैक पर युवा जोड़े के शव मिलने से प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या किए जाने का भी आशंका जताई जा रही है पर समाचार लिखे जाने तक ना ही युवक युवती की शिनाख्त हो पाई है और ना ही घटना की वजह की जानकारी मिली है
दुर्घटना या आत्महत्या अब तक स्पष्ट नहीं
यह दुर्घटना है या आत्महत्या अभी तक स्पष्ट नहीं है। घटना गुमगांव रेलवे स्टेशन और खपरी रेलवे स्टेशन के बीच की है. घटना की सूचना मिलते ही लोहामर्ग पुलिस और आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया गया है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं






