भारत के उद्योगपति और व्यापारी गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच गए है दुनिया के अमीरों की लिस्ट (World’s Rich List) में टॉप-3 में एंट्री करने वाले भारतीय कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति लगातार बढ़ रही है.
मार्केट में लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में आई उछाल के दम पर पिछले एक दिन में अडानी की नेटवर्थ (Gautam Adani Networth) 5.29 बिलियन डॉलर (करीब 42 हजार करोड़ रुपये) बढ़ी है. इसके साथ ही अब गौतम अडानी और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर जेफ बेजोस (Jeff Bezos Networth) के बीच का फासला कम हो गया है. अगर इसी हिसाब से अडानी की दौलत बढ़ी तो चंद दिनों में वह बेजोस को पीछे छोड़कर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन सकते हैं.
एक दिन में इतना कम हो गया फासला
ब्लूमबर्ग बिलियनयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के आंकड़ों के अनुसार, अडानी की कुल संपत्ति (Gautam Adani Total Net Worth) 31 अक्टूबर को बाजार बंद होने के बाद 5.29 बिलियन डॉलर बढ़कर 143 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है.
दूसरे पायदान पर काबिज बेजोस की नेटवर्थ अभी 152 बिलियन डॉलर है. इस दौरान बेजोस की नेटवर्थ में 01 बिलियन डॉलर की गिरवट आई है. इस तरह देखें तो अब दोनों के बीच महज 9 बिलियन डॉलर का फासला रह गया है. एक दिन पहले अडानी और बेजोस की नेटवर्थ में 16 बिलियन डॉलर का फासला था.
अडानी ने इसी सप्ताह Louis Vuitton के सीईओ एवं चेयरमैन बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) को पीछे छोड़ा. इस तरह अडानी भारत ही नहीं बल्कि एशिया के पहले ऐसे व्यक्ति भी बने, जो अमीरों की लिस्ट में टॉप-3 में शामिल होने में सफल हुआ.






