नागपुर मनपा में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी बसपा, 1 सितंबर को बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन

0
18

नागपूर दिनांक 31 ऑगस्ट ( महानगर प्रतिनिधी )

बसपा प्रदेश अध्यक्ष संदीप ताजने और महाराष्ट्र प्रभारी प्रमोद रैना ने बुधवार को रवि भवन में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की पोलखोल बसपा करेगी और इसकी शुरुआत नागपुर से होगी.

ताजने ने कहा, भाजपा दो दशक से नागपुर नगर निगम में सत्ता में है। मुख्यमंत्री भाजपा से थे, अब भी वे भाजपा के उपमुख्यमंत्री हैं, लेकिन नागपुर का विकास नहीं हुआ,भाजपा द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की होगी पोलखोल करने के लिए हर वार्ड में होंगे कार्यक्रम

बसपा आगामी नगर निगम चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी।  सभी सीटों पर बसपा उम्मीदवार उतारेगी और संकल्प है कि पार्टी का मेयर बनाया जाए। मनपा चुनाव के मद्देनजर 1 सितंबर को नागपुर में बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किए जाने की जानकारी भी ताजने ने दी

कांग्रेस-भाजपा  समान

ताजने और रैना ने  आलोचना की कि कांग्रेस ने इस देश में आरक्षण के कार्यान्वयन को रोकने के लिए काम किया, जबकि भाजपा का जन्म आरक्षण को रोकने के लिए हुआ

प्रेस वार्ता में बीएसपी के महाराष्ट्र प्रदेश सचिव नागोराव जयकर , माजी नगरसेवक जितेंद्र घोडेस्वार भी उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here