गडकरी ने किया विदर्भ सेवा समिति के पदाधिकारियों का सत्कार

0
12

नागपूर दिनांक 29 ऑगस्ट ( महानगर प्रतिनिधी )

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने विदर्भ सेवा समिति के पदाधिकारियों का सत्कार किया। समिति की ओर से डा. विजय शर्मा द्वारा नितीन गडकरी पर लिखी पुस्तक ‘आउट ऑफ द बाक्स : प्रबंधन मंत्र नितीन गडकरी अथाह…असीम’ का भव्य विमोचन समारोह का आयोजन किया गया था।

इस सफल आयोजन के लिए गडकरी ने समिति के अध्यक्ष आनंद निर्बाण, कार्याध्यक्ष डा. संतोष मोदी, सचिव अशोक गोयल, तरुण निर्बाण, डा. लोकेंद्र सिंह, गिरधारी मंत्री, लक्ष्मीकांत काकडे,मनीष मेहता , डा. मनमोहन डागा, विजय शर्मा, असलम शेख, श्रीकांत दुबे,मंजूषा जोशी, बरखा माथुर, आतिफ़ शेख़, राकेश खटोड, डॉ सुरेश चारी, डॉ कल्याणी काले, विलास काले आदि का शॉल-श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here