नागपुर में गरजे आदित्य ठाकरे,अनुमति मिले या ना मिले दसरा मेलावा शिवतीर्थ पर ही होगा

0
14

नागपूर दिनांक 27 ऑगस्ट (महानगर प्रतिनिधी)

शिवसेना नेता और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे आज नागपुर के दौरे पर आए हैं। शिवसेना में बगावत के बाद आदित्य ठाकरे का नागपुर का यह पहला दौरा है।

दशहरा की सभा शिवसेना की है और शिवसेना की रहेगी, जनता भी देख रही है. हम दशहरा सभा की अनुमति के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन कोई भी उस आवेदन को स्वीकार नहीं कर रहा है। यह सरकार दमन की सरकार है।

नागपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा है कि  शिवसेना की दशहरा सभा शिवतीर्थ पर ही होंगी

इससे पूर्व नागपुर में आज सुबह उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि शिवसेना के दशरथ सभा को अनुमति देने का  अभी निर्णय नहीं हुआ है जो कुछ भी होगा वह नियमों के तहत होगा,

इसी बात पर जवाब देते आदित्य ठाकरे ने कहा अब यह सामने आ रहा है कि  सरकार के गठन के पीछे कौन था   आम जनता अब जानती है कि असली शिवसेना कौन है। लेकिन ऐसा दुर्भाग्य  है कि दशहरा सभा को लेकर राजनीति की जा रही है। पिछले दो दिनों से दशहरा सभा को लेकर राजनीति चल रही है, लेकिन शिवतीर्थ शिवसेना की सभा एक परंपरा और संस्कृति बनी हुई है, आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया है कि इसमें बाधा डालने का पाप भी किया जा रहा है।

आदित्य ठाकरे ने कहा है कि शिवतीर्थ पर दशहरा सभा आयोजित करने के लिए आवेदन किया जाएगा। हालांकि, शिवसेना अनुमति लेने का प्रयास जारी रखेंगे

आदित्य ठाकरे ने जोर देकर कहा है कि अनुमति नहीं मिलने पर भी शिवसेना की दशहरा सभा होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here