वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स में अंगदान पर जागरूकता सत्र

0
12

नागपूर दिनांक 21 ऑगस्ट ( महानगर प्रतिनिधी )

राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर, वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स, नागपुर ने जेडटीसीसी के साथ रोगियों के लिए एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया।

सत्र में रोगियों को अंगदान के महत्व के बारे में बताया गया और यह कैसे एक मूल्यवान जीवन को बचाने में मदद कर सकता है। सत्र में मरीजों से अंगदान के लिए पंजीकरण कराने का संकल्प लेने का अनुरोध किया गया।

कोई व्यक्ति अंगदान कर के 8 लोगों की जान बचा सकता है, तब भी अंगदान करने वाले और जरुरतमंद व्यक्तियों में एक बड़ा अंतर होता है।

जागरूकता भारत में अंग दाता अनुपात बढ़ाने की कुंजी है। उम्र, जाति, धर्म, समुदाय, वर्तमान या पिछली चिकित्सा स्थिति के बावजूद, हर कोई अंग दाता बनना चुन सकता है। बच्चे भी अपने माता-पिता से अंगदान के लिए सहमति लेकर अंगदान कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here