वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स नागपुर ने मानव श्रृंखला बनाकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

0
14

नागपुर  दिनांक 16 ऑगस्ट (महानगर प्रतिनिधी )

75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स, नागपुर ने एकता और भाईचारे का संदेश फैलाने के लिए भारतीय मानचित्र के आकार में मानव श्रृंखला बनाकर मनाया स्वतंत्रता दिवस.

वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स नागपुर के केंद्र प्रमुख अभिनंदन दस्तेनवार ने कहा, “पिछले 2 वर्षों से महामारी के दौरान सभी के लिए कठिन समय था। हालात अब सामान्य हो रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस को चिह्नित करने के लिए, हम लोगों को विभिन्न व्याधि और बीमारियों से मुक्त करने के लिए उन्हें शीघ्र उपचार प्रदान करने का संकल्प लेते हैं। हर साल की तरह इस बार भी अस्पताल के कर्मचारियों ने बड़े ही उत्साह के साथ सजावट की ।

अस्पताल में माहौल खुशनुमा था और मरीजों ने अपना दर्द भूलकर विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया । इस आयोजन ने निश्चय ही डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को तनाव से मुक्ति दिलाने में मद की है।

हम ऐसी कई नवीन गतिविधियों, ड्राइव और अभियानों के साथ आने की आशा करते हैं जो जनता के बीच विभिन्न स्वास्थ्य मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करने में मद करेंगे। हम लोगों से स्वस्थ जीवन जीने के लिए एक संतुलित जीवन शैली का पालन करने का आग्रह करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here