ओडिसा में युवती से पहचान और दोस्ती,नागपुर बुलाकर दुष्कर्म

0
12

नागपूर दिनांक 11 ऑगस्ट ( महानगर प्रतिनिधी)

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ बेलतरोड़ी पुलिस ने मामला दर्ज किया. आरोपी मनीषनगर निवासी विनीत विजय वैद्य (28) बताया गया. 28 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया.

वर्ष 2016 में पीड़िता की ओडिशा में विनीत से पहचान हुई थी. विनीत ने उससे दोस्ती की और प्रेम संबंध बन गए. विनीत ने पीड़िता को नागपुर बुलाया. उसके साथ दुष्कर्म किया. कुछ दिन दोनों लिव इन रिलेशनशिप में साथ भी रहे.

इसी बीच पीड़िता को विनीत के किसी दूसरी युवती से संबंध होने का पता चला. पूछताछ करने पर उसने पीड़िता से विवाद और मारपीट की. उसे जान से मारने की धमकी देने लगा. पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की. बेलतरोड़ी पुलिस ने विनीत के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here