नागपूर में लगातार दूसरे दिन कोरोना से 2 मरीजों की मौत,नए मरीजों की संख्या….

0
10

नागपूर दिनांक 4 ऑगस्ट (प्रतिनिधी) 

नागपुर जिले में आज कोरोना से मौत के मामले में आज फिर डराने वाले आंकड़े सामने आए है, कोरोना से लगातार दूसरे दिन महानगर के 2 मरीजों की मौत होने से पूरे जिले में हड़कंप मच गया

पिछले 24 घंटो में कोरोना की टेस्ट संख्या में बढ़ोतरी रही और 2800 से ज्यादा कोरोना टेस्ट की गई

पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 2803 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 2089+ ग्रामीण 714) जिसमे 184 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 108+ ग्रामीण 76+ जिले के बाहर 0 का समावेश है) वही आज 2 मौत दर्ज की गई जो शहर से है

नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में मामूली कमी हुई ,जिले में अब कुल 1339 एक्टिव मरीज है जिसमे शहर में 861 ग्रामीण में 478 और जिले के बाहर 0 का समावेश है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here