नागपूर दिनांक 3 ऑगस्ट (महानगर प्रतिनिधी)
नागपूर क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बडी और खुशखबर सामने आ रही है , भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीन टी-20 मैचेस में से एक मैच नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा l
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज का ऐलान कर दिया है।
इंडिया टीम पहले कंगारू टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी। उसके बाद अफ्रीका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज खेलेगी। इस दौरान कुल नौ मैच खेले जाएंगे। टी-20 विश्व कप की तैयारियों को देखते हुए बीसीसीआई ने दोनों टीमों को श्रृंखला के लिए बुलाया है।
ऑस्ट्रेलिया से सितंबर में सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मोहाली में 20 सितंबर, दूसरा मैच 23 सितंबर को नागपूर में और आखिरी मुकाबला 25 सितंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलकर वर्ल्ड कप की तैयारी करेगी।






