शराबी पति की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, गला घोट कर….

0
16

नागपूर दिनांक 2 अगस्त (प्रतिनिधी)

आए दिन शराब पिकर नशे में घर आकर गाली-गलौज व मारपीट करनेवाले पति से तंग आकर एक महिला ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने यह कहकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की कि उसने आत्महत्या कर ली है।

लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने कहा कि मौत गला घोंटने और सिर पर किसी भारी चीज से टकराने से हुई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए महिला को हिरासत में लिया तो उसने पति की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी महिला का नाम रानी ज्ञानी यादव (33)  वाजपेयीनगर, ओल्ड कामठी रोड है.

शनिवार की रात रानी के पति ज्ञानी मनराखान यादव (38) की सिलाई मशीन से सिर टकराने से मौत हो गई। ज्ञानी जड़ी-बूटी बेच गुजारा कर रहा था। यादव दंपति की दो बेटियां और एक बेटा भी है।

रानी ने पहले दिए बयान में कहा था कि हमेशा की तरह पति ज्ञानी नशे में घर आया। बच्चों से गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। समझाने की कोशिश करते हुए उसने सिलाई मशीन पर सिर मारकर खुद को घायल कर लिया। उसे मेयो अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके चलते कलमना पुलिस ने आकस्मिक मौत दर्ज कर जांच शुरू की थी

ज्ञानी का पोस्टमॉर्टम किया गया। डॉक्टर को उसकी गर्दन पर चोट के निशान मिले। मेडिकल जांच में पता चला है कि मौत गला घोंटने और सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार करने से हुई है।

नशे में रोजाना मारपीट

पुलिस ने रानी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि ज्ञानी आए दिन शराब के नशे में घर आता था और उसके साथ मारपीट करता था। बच्चों के साथ भी हरदम मारपीट की जाति। वह उसकी प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी। उसकी पीड़ा असहनीय थी। शनिवार की रात भी उसने मारपीट की। उसका सिर सिलाई मशीन में जा लगा। पहले से नशे में धुत ज्ञानी मौके पर ही गिर पड़ा। रानी ने इस बात का फायदा उठाया कि वह नशे में था।तब रानी ने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर रानी को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here