मंकीपॉक्स से भारत में पहली मौत, इस राज्य में 22 वर्षीय युवक…

0
14

भारत दिनांक 1 ऑगस्ट ( प्रतिनिधी)

भारत में मंकीपॉक्स का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच केरल के त्रिशूर में शनिवार को 22 साल के शख्स की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि युवक 21 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरत (UAE) से लौटा था, जिसके बाद उसे 27 जुलाई को अस्पताल में भर्ती किया गया था। देश में अब तक मंकीपॉक्स के पांच कंफर्म केस सामने आ चुके हैं।

युवक UAE में ही मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया था। भारत लौटने के एक दिन पहले ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद लक्षण दिखने पर उसने त्रिशूर में इलाज की मांग की थी। अब सोमवार को पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) भेजे गए सैंपल ने भी इस मामले की पुष्टि भी कर दी है।

20 लोगों को किया गया क्वारंटाइन  

एजुकेशन व हेल्थ स्टैंडिंग कमेटी की सदस्य रेंजिनी ने बताया, मृतक परिवार के सदस्यों व कुछ दोस्तों सहित 10 लोगों के साथ सीधे संपर्क में था। अभी तक इस मामले में 20 लोगों क्वारंटाइन किया गया है। उन्होंने बताया, स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और घबराने की बात नहीं है। इस बीच पुन्नयूर ग्राम पंचायत के सदस्यों मंकीपॉक्स से संक्रमित एक युवक की मौत के बाद की स्थिति पर चर्चा करने के लिए एक बैठक बुलाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here