नागपूर दिनांक 27 जुलाई (प्रतिनिधी)
नागपुर जिले में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है आज फिर कोरोना विस्फोट हुआ और बड़ी संख्या में नए मरीज मिले इसी के साथ 2 मरीजों की जान भी कोरोना ने ले ली है
पिछले 24 घंटो में कोरोना की टेस्ट संख्या में बढ़ोतरी रही और 2900 से ज्यादा कोरोना टेस्ट की गई
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 2924 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 2058+ ग्रामीण 866) जिसमे 291 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर183 + ग्रामीण 108+ जिले के बाहर 0 का समावेश है) वही आज 2 मौत दर्ज की गई दोनो महानगर निवासी थे
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई ,जिले में अब कुल 1644 एक्टिव मरीज है जिसमे शहर में 1090 ग्रामीण में 554 और जिले के बाहर 0 का समावेश है






