कार में शराबी युवकों की टोली,नियंत्रण छुटा,बाइक सवार को उड़ाया,3 वाहनों को मारी टक्कर…

0
16

छापरूनगर चौक के पास शराबी कार चालक ने कोहराम मचाया. पहले तो रास्ते के किनारे खड़े 3 वाहनों को टक्कर मारी. इसके बाद रास्ते से जा रहे बाइक सवार को उड़ा दिया. आखिर कार डिवाइडर पर चढ़ गई.

कार में सवार युवकों को तो कुछ नहीं हुआ लेकिन 2 राहगीर जख्मी हो गए. इस घटना से परिसर के नागरिक दहशत में आ गए. पुलिस ने कार क्र. एमएच-04/जीडी-8008 के चालक सौंसर निवासी स्वप्निल सोमकुंवर (22) के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

जानकारी के अनुसार स्वप्निल अपने 3 साथियों के साथ कार में जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में सवार सभी युवकों ने शराब पी रखी थी. छापरूनगर में टर्न लेते समय स्वप्निल का नियंत्रण छूट गया. उसने पास स्थित बंसी टी-स्टॉल के सामने खड़े 3 वाहनों को टक्कर मार दी. वहां खड़े लोग बचने के लिए यहां-वहां भागे. तब भी कार नहीं रुकी और वापस रोड की तरफ मुड़ गई. इसी दौरान कार ने बाइक पर सवार गोपी सोनकुसरे नामक युवक को उड़ा दिया.

कार सीधे डिवाइडर पर चढ़कर रुकी

स्थानीय नागरिक सकते में आ गए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही लकड़गंज पुलिस मौके पर पहुंची. चारों युवकों को लकड़गंज पुलिस स्टेशन ले जाया गया. जख्मी गोपी को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक शराब के नशे में धुत थे. कार की जांच करने पर 4-5 शराब की बोतलें भी मिलीं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here