24 जुलाई के दिन नागपुर के लिए येलो अलर्ट जारी

0
16

नागपूर दिनांक 24 जुलाई ( महानगर प्रतिनिधी )

कुछ दिन की राहत के बाद नागपुर (Nagpur) में एक बार फिर जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है. दरअसल क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) ने जिले में दो दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

आरएमसी के पूर्वानुमान के मुताबिक, ” नागपुर में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है.” आरएमसी ने 24 जुलाई के लिए नागपुर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

नागपुर के अलावा, आरएमसी ने वर्धा, भंडारा, गोंदिया, अमरावती, अकोला, यवतमाल, बुलढाणा और वाशिम के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि, चंद्रपुर और गढ़चिरौली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, इन जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here