नागपुर दिनांक 21 जुलाई ( महानगर प्रतिनिधी)
मो.सिराज शेख माबिन पश्चिम बंगाल के जलदा का रहने वाला एक नाबालिग कुछ दिनों से अपने रिश्तेदारों के यहां ताजबाग में रह रहा था।
वह अपने दोपहिया वाहन पर मॉडल मिल चौक से ताज बाग की ओर जा रहे था तभी अशोक चौक के पास एक अज्ञात ई-रिक्शा चालक ने उसे टक्कर मार दी। ई-रिक्शा तेज गति से चल रहा था जिससे सिराज सड़क के डिवाइडर पर गिर गया और उसके सिर पर जोर से चोट लगी।
गंभीर रूप से घायल सिराज को मेडिकल सेंटर ले जाया गया। हालांकि, वह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
शेख महबूब आलम उर्फ शेख अशरफ की शिकायत के आधार पर इमामवाड़ा थाने में एक अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.






