नागपूर में ओयो होटल में चल रहे देह व्यापार अड्डे पर पोलीस का छापा,युवती को…

0
13

नागपूर दिनांक 21 जुलाई ( महानगर प्रतिनिधी )

गड्डीगोदाम में ओयो टाउन हाउस होटल में चल रहे देह व्यापार अड्डे पर छापेमारी की। अड्डे से एक युवती को मुक्त कराने के बाद उससे देह व्यापार कराने वाले आरोपी रोशन उर्फ सलमान डोंगरे को गिरफ्तार किया।

आरोपी रोशन गड्डीगोदाम परिसर में ओयो टाउन हाउस(OYO) होटल में अर्थीक फायदे के लिए युवतियों से देह व्यापार करा रहा है। इस बारे में पुलिस को सूचना मिली।

आरोपी पड़ोसी राज्यों से युवतियों को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराता था। पुलिस ने आरोपी रोशन के पास एक पंटर (नकली ग्राहक) भेजा। रोशन ने पंटर से 3 हजार रुपए में युवती के बारे में बातचीत की। आरोपी रोशन ने पैसे लेने के बाद पंटर को ओयो (OYO)होटल के कमरे में भेज दिया। मौका पाकर पंटर ने पुलिस को इशारा कर दिया।

पंटर का इशारा मिलते ही महिला पुलिसकमियों ने कमरे में दबिश दी। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपी रोशन को होटल के अंदर से दबोच लिया। कमरे से पकड़ी गई युवती पड़ोसी राज्य से आई थी।

पुलिस ने आरोपी रोशन पर पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उक्त दस्ते की पुलिस निरीक्षक नंदा मनयने सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष जाधव ने कारवाई की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here