नागपूर में फिर शुरू हुआ हत्याओं का सिलसिला,युवक की हत्या,5 दिन में तीसरी वारदात

0
14

नागपूर दिनांक 20 जुलाई (महानगर प्रतिनिधी )

भाई की पिटाई का बदला लेने के लिए आरोपी ने एक युवक को पत्थर से कुचल कर मार डाला. मृतक का नाम संघर्ष मेश्राम (उम्र 26, जयताला) तो आरोपियों की पहचान शूभम उर्फ ​​बॉबी सुखसागर साहू (20) व शाहरूम पटेल मो.  कुर्बान (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पिछले पांच दिनों में हत्या की यह तीसरी घटना है।

बॉबी और शाहरूम आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। संघर्ष के दोस्त की कुछ समय पहले बॉबी के भाई अक्षय से बहस हो गई थी। संघर्ष के दोस्त ने अक्षय को बेरहमी से पीटा। इस बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया। आरोपी शराब के नशे में इधर-उधर घूम रहे थे। सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन के पास दोन आरोपी और अक्षय की भिड़ंत हो गई। दोनों ने संघर्ष से अक्षय को पीटने वाले दोस्त को बुलाने को कहा। उनके कहने पर संघर्ष ने अपने दोस्त को फोन किया और उसे वहा आने के लिए कहा

रात को सुनसान जगह पर बुलाने पर संघर्ष के दोस्त को शक हुआ और उसने आने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर दोनों आरोपी संघर्ष से कहा-सुनी को लेकर बहस करने लगे और उस पर हमला कर दिया।दोनों अक्षय को मेट्रो स्टेशन के पीछे घने जंगल वाले इलाके में ले गए।संघर्ष नेे जान बचाने की जद्दोजहद की पर आरोपी ने उसका पीछा किया और पत्थर से उसका सिर कुचल दिया।

घटना की सूचना मिलते ही अंबाझरी और प्रतापनगर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को आरोपी के बारे में अक्षय के दोस्त से जानकारी मिली। जब उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here