नागपूर दिनांक 19 जुलाई ( महानगर प्रतिनिधी )
दुकान पर चॉकलेट लेने गई 6 वर्षीय मासूम बालिका से छेड़छाड़ करने के आरोप में लकड़गंज पुलिस ने मामला दर्ज कर दुकानदार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दुकानदार प्रभाकर वाकोड़ीकर है।
पुलिस के अनुसार बालिका दोपहर करीब 3.30 से 3.45 बजे के बीच जय अंबे ट्रेडर्स नामक दुकान में चॉकलेट लेने गई, तब दुकानदार प्रभाकर वाकोडीकर, वैशाली नगर, पांचपावली निवासी दुकान में अकेला था। उसने चाॅकलेट देने के बहाने बालिका से छेड़छाड़ की।
बालिका ने दुकानदार की हरकतों के बारे में परिजनों को बताया। पश्चात परिजनों ने लकड़गंज थाने में जाकर आरोपी की करतूतों के बारे में बतााया।
पुलिस ने धारा 354, 354(अ) व सहधारा 4,12 पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी प्रभाकर वाकोडीकर को गिरफ्तार किया है।






