हैल्‍थ, वैलनेस और फिटनैस – फ्लिपकार्ट ने देश में  नवीनतम रुझान दर्ज किए 

0
12

भारत दिनांक 16 जुलाई ( प्रतिनिधी)

पीछले एक वर्ष के दौरान, देशभर में हैल्‍थ और फिटनैस को लेकर लोग सचेत हुए हैं। शारीरिक और मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में जागरूकता बढ़ने का ही नतीजा है कि सभी आयुवर्गों के लोगों ने सैल्‍फ-केयर को प्राथमिकता दी है। जैसे-जैसे लोग सावधानीपूर्वक बाहर निकलने लगे हैं, उस पृष्‍ठभूमि में, भारत के स्‍वदेशी ई-कॉमर्स मार्केटप्‍लेस फ्लिपकार्ट ने कुछ रोचक रुझान जारी किए हैं। इन रुझानों के अनुसर, औसत भारतीय खरीदार के स्‍तर पर कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं और अब वे वैलनैस, फिटनैस तथा सुपरफूड्स आदि की खरीदारी अधिक करने लगा है।

जैसे-जैसे देशभर में लोग हैल्‍थ और फिटनैस के मोर्चे पर ज्‍यादा सजग हो रहे हैं, फ्लिपकार्ट पर हैल्‍थ कैटेगरी में साल-दर-साल दोगुनी वृद्धि देखी जा रही है। इस कैटेगरी में, हैल्‍दी फूड और सप्‍लीमेंट्स, खासतौर से ड्राइ फ्रूट्स, ग्रीन टी तथा इम्‍युनिटी बढ़ाने वाले सुपरफूड्स जैसे ओट्स, हनी, म्‍युसली, कॉर्न फ्लेक्‍स तथा पीनट बटर आदि की खरीदारी बढ़ी है।

हाल में, इस प्‍लेटफार्म पर हैल्‍थ ड्रिंक्‍स, ड्राइ फ्रूट्स तथा नट्स के अलावा ग्रीन टी और कॉफी, एडिबल सीड्स एवं ऑलिव ऑयल की मांग में भी तेजी दर्ज की गई है। पिछले साल लोगों ने हैल्‍दी स्‍नैकिंग के साथ-साथ माइंडफुल ईटिंग को वरीयता दी और फ्लिपकार्ट पर फ्रूट प्रीसर्व्‍स की मांग में चार गुना से ज्‍यादा बढ़ोतरी देखी गई।

फ्लिपकार्ट इस सैगमेंट लगातार अपनी पेशकश में बढ़ोतरी कर रहा है और इस सिलसिले में रॉ प्रेसेरी, योगा बार तथा स्‍लीपी आउट कॉफी जैसे प्रोडक्‍ट्स पेश किए हैं।

फ्लिपकार्ट की वैलनेस कैटेगरी ने भी वर्ष-दर-वर्ष आधार पर दोगुनी बढ़ोतरी की है। इसमें फिटनैस संबंधी उत्‍पाद जैसे हैल्‍थ-ड्रिंक्‍स मिक्‍स, प्रोटीन शेक्‍स, एनर्जी ड्रिंक्‍सके अलावा मल्‍टी-विटामिन, फिश ऑयल, विटामिन ई, कॉलेजन तथा बायोटिन समेतहैल्‍थ सप्‍लीमेंट्स तथा अन्‍य हॉलिस्टिक प्रोडक्‍ट्स जैसे च्‍यवनप्राश तथा आयुर्वेदिक जूस काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

फ्लिपकार्ट पर इस कैटेगरी के बढ़ने में सबसे ज्‍यादा योगदान प्रोटीन सप्‍लीमेंट्स, विटामिन सप्‍लीमेंट्स और एनर्जी ड्रिंक्‍स का है जो माह-दर-माह .3X, 1.1X तथा 1.2X.की रफ्तार से बढ़ रहे हैं। सबसे ज्‍यादा लोकप्रिय ब्रैंड्स में शामिल हैं ओज़‍िवा, बिग मसल न्‍युट्रिशन, कपिवा, हैल्‍थकार्ट, पीडियाश्‍योर, बैद्यनार्थ, मसलब्‍लेज़, XLR8तथा बैटर न्‍यूट्रिशन। महानगरों और टियर 1 शहरों के ग्राहक हैल्‍थ एवं फिटनैस श्रेणियों में सबसे ज्‍यादा रुचि दिखा रहे हैं।

महामारी के बाद, एक्टिव लाइफस्‍टाइल को लेकर जिस तरह से सजगता आयी है उसके चलते ज्‍यादातर लोग अब हैल्थ, वैलनैस तथा फिटनैस पर अधिक ज़ोर दे रहे हैं। फ्लिपकार्ट अपने लगातार बढ़ते ग्राहक आधार के लिए, इन श्रेणियों में कुछ बेहतरीन ब्रैंड्स को पेश करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here