बॉयफ्रेंड की सड़क दुर्घटना में मौत से आहत छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम

0
11

नागपूर दिनांक 16 जुलाई ( महानगर प्रतिनिधी )

बॉयफ्रेंड की दुर्घटना में हुई मौत से दु:खी एक छात्रा ने अंबाझरी गार्डन के पास सौभाग्य रेस्टाेरेंट की छत पर जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

मृतक छात्रा का नाम अनामिका (उम्र 20) है। उसके हाथ की कलाई ब्लेड से कटी हुई थी। अनामिका इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है “मेरी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए, अब मैं अपने जीवन से ऊब चुकी हूं’ इसलिए आत्महत्या कर रही हूं।

सूचना मिलने पर अंबाझरी के थानेदार गजानन कल्याणकर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने अाकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। अनामिका ने घर से करीब 3 किमी दूर जाकर मौत को गले लगाया।

दुर्घटना में बॉयफ्रेंड की मौत से आहत थी

पुलिस के अनुसार गोपाल नगर दूसरा बस स्टाप निवासी अनामिका ने अंबाझरी गार्डन के पास सौभाग्य रेस्टारेंट के इमारत की छत पर बरगद के पेड़ की डाल को दुपट्टा बांधकर फांसी लगाई। उसका शव रेस्टाेरेंट के मालिक कमलेश राऊत को दिखाई देने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानेदार गजानन कल्याणकर ने बताया कि, अनामिका बॉयफ्रेंड  की सड़क दुर्घटना में मौत से काफी आहत थी और काफी तनाव में रहने लगी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here