नागपूर दिनांक 13 जुलाई ( महानगर प्रतिनिधी )
बढ़ी हुई बिजली की दरें रद्द करें: आम आदमी पार्टी
बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ आप का आंदोलन।
नागपुर में आम आदमी पार्टी (आप) ने बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में आज संविधान चौक से जिला कलेक्टर कार्यालय तक मार्च निकाला। मोर्चा का नेतृत्व विदर्भ के संयोजक देवेंद्र वानखेड़े और राज्य कोषाध्यक्ष जगजीत सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय परिषद सदस्य अमरीश सावरकर, नागपुर संयोजक कविता सिंघल, संगठन मंत्री शंकर इंगोले, सचिव भूषण धाकुलकर, जिला उपाध्यक्ष डॉ. जाफरी, राकेश उराडे,विनोद पाटिल प्रामुखता से उपस्थित थे.
आम आदमी पार्टी (आप) नागपुर ने बिजली की बढ़ी हुई दरों को रद्द करने, शिवसेना के वादे के मुताबिक 300 यूनिट 30% कम करने और 200 यूनिट मुफ्त देने की मांग की।
MSEDCL ने 1 अप्रैल, 2020 से लॉकडाउन अवधि के दौरान बिजली दरों में 20% की वृद्धि की है। राज्य की जनता भले ही आर्थिक रूप से तबाह हो चुकी हो, लेकिन बिजली के दाम बढ़ाना और भारी-भरकम बिल भेजना सरकार की साहूकारी मानसिकता को दर्शाता है.
आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष रंगा राचुरे ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि बिजली दरों में वृद्धि वापस ले और 30 फीसदी रियायत देकर यह साबित करें की वह सच्चे शिवसैनिक हैं.
विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना ने सरकार आने पर राज्य के लोगों को 300 यूनिट घरेलू उपयोग के लिए 30% सस्ती बिजली देने का वादा किया था। साथ ही विभिन्न राज्यों के चुनावी घोषणापत्र में बीजेपी ने 100 से 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का ऐलान किया था.
पिछले दो वर्षों में, जब महाविकास आघाडी की सरकार थी, बिजली की दरों में वृद्धि को कम करने और बिजली में रियायत प्रदान करने के लिए बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में कई राज्यव्यापी आंदोलन किये थे।
आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल सरकार पिछले आठ साल से 200 यूनिट बिजली मुफ्त और ज्यादा उपयोग करने वालों को न्यूनतम दर पर बिजली दे रही है, फिर भी दिल्ली सरकार मुनाफें में है। साथ ही पंजाब से श्री भगवंत मान की नवगठित सरकार एक जुलाई से 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है।
प्रदेश में 2.50 से 3.00 रुपये प्रति यूनिट की दर से बनने वाली बिजली 12 से 18 रुपये प्रति यूनिट की दर से लोगों से वसूलकर जनता की लूट हो रही है. सरकार की इसी साहूकारी को रोकने के लिए आम आदमी पार्टी पिछले दो साल से राज्य में आंदोलन कर रही है.
प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता को न्याय दिलाने का आश्वासन दे रहे हैं और श्री देवेंद्र फडणवीस उनके साथ सरकार में हैं जिन्होंने पिछली महाविकास अघाड़ी सरकार के खिलाफ बिजली की दरें कम करने और लोगों को रियायतें दिलाने के लिए राज्यव्यापी आंदोलन किया था. इसलिए मुख्यमंत्री ने इस गंभीर मुद्दे को ध्यान में रखकर आम आदमी पार्टी की निम्नलिखित मांगे तुरंत मंजूर करें ऐसा निवेदन में बताया गया है.
1. प्रदेश में एक जुलाई 2022 से बिजली दरों पर 10 से 20 प्रतिशत का सरचार्ज तत्काल वापस लिया जाए।
2. हम सच्चे शिवसैनिक हैं, इसलिए अपने वादे के मुताबिक 30% सस्ती बिजली का वादा पूरा किया जाना चाहिए।
3. बिजली कंपनियों का सिएजी ऑडिट होना चाहिए,
4. राज्य के लोगों को दिल्ली और पंजाब सरकारों की तरह कम से कम 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जानी चाहिए।
इस आंदोलन में विधानसभा संयोजक अजय धर्मे, लष्मीकांत दांडेकर, रोशन डोंगरे, नामदेव कामडी, मनोज डफरे, आकाश कावळे, संघटनमंत्री प्रदीप पौनिकर, प्रभात अग्रवाल, सोनू फटिंग, विधर्भ युवा संयोजक पीयूष आकरे युवा अध्यक्ष श्याम बोकडे, नागपुर सहसचिव गौतम कावरे, राजेश तिवारी , मेघा वाकोडे दक्षिण नागपुर महिला संयोजक, उमाकांत बनसोड, संजय जिवतोडे , प्रणित कडू , शेखर सर, सुषमा कांबळे, सुकेशनी टेंभुर्णे , जयेश वाडेकर ,अनील सोनकुसरे, सविता पाचकवळे, विनायक पाटील, सुभाष भगत, रविद्र भिसीकर , महेश मामिडवार, सुनील खंडेलवाल, राजु देशमुख, उमेश पटले, नितीन कळसकर,धीरज नगरकर, बालू गुजर, यनोश गोजने, प्रशांत यादव रवी माने, पवीन अलबनकर, नाना पांडे, अब्दुल हाफिज इदायक अली, लियाकत अली, सलीम शेख, इम्रान शेख, जाफर शेख, महमद ईलीयास मनिष दूरगकर राजेश कामळे, शरद भोंगरे, जयपाल पसीने, महेश खोब्रागडे, जॉय बांगडकर,अलका पोपटकर दया, भाईअनिल भूर्रवार ,अभिजीत झा,आकाश वैद्य, ,संजय लेंढारे, जवाद अहमद,संजय वासे,मृनाली वैद्य,राजवंश,सुजाता गोंडाने,मुकेश साहारे,प्रकाश तिवारी, रोशन डोंगरे, प्रदी पौनिकर, नरेश महाजन, विजय नंदनवार, अमेय नारनावरे, नीलम नारनवरे, अशोक घाईडे, आशुतोष बिरेवार, शुभम डोंगरे, अखिल बोधकर, सूहेल गणवीर, किशन नीमजे, वंदना निमजे, मानसिंग, अविनाश लांजेवार, पंकज मेश्राम, स्वप्निल सोमकुवर, सुनिल मॅथ्यू, सौरभ दुबे, क्लामेंट डेविड, अमित दुर्रानी, दिपक बग्गा, सचिन चारोटे, सोनल मेश्राम, अनील डोंगरे, राहूल कांबळे, शुभम सोमकुवर, सोहन पाटिल, मनिष पाटिल, सुमित कांबळे, पियूष हिरावणे, मयंक डोंगरे सहभागी हुए






