बारिश से हर ट्रेन 3 घंटे से ज्यादा लेट,कुछ 6 से 9 घंटे तक….

0
17

नागपूर दिनांक 12 जुलाई ( शहर प्रतिनिधी )

इनमें ट्रेन 12860 हावड़ा-मुंबई गीताजंलि एक्सप्रेस 08.29 घंटे की देरी से चली. जबकि ट्रेन 12269 चेन्नई-निजामुद्दीन दुरांतो 13.01 घंटे की देरी से नागपुर पहुंची.

स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों की वर्तमान स्थिति बताने वाला डिजिटल बोर्ड पर लगभग हर ट्रेन की स्थिति लाल रंग में यानि देरी दिखाती रही जैसे ट्रेनों में लेटलतीफी में टाप करने वाली ट्रेनों की लिस्ट है.

हर ट्रेन 3 घंटे लेट,कुछ 9 घंटे तक लेट

सोमवार को स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही के ये हाल रहे कि दक्षिण भारत और हावड़ा से आने वाली हर ट्रेन कम से कम 3 घंटे की देरी से चली.

प्रमुख ट्रेनों में 22512 कर्मभूमि एक्सप्रेस 09.09 घंटे, ट्रेन 12409 गोंडवाना एक्सप्रेस 06.47 घंटे, 12102 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 5.32 घंटे, 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस 05.00 घंटे की देरी से चली. वहीं दक्षिण भारत से आने वाली प्रमुख ट्रेनों में ट्रेन 12193 यशवंतपुर-जबलपुर एक्स्प्रसे 07.04 घंटे, 12621 चेन्नई-दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस 05.23 घंटे, 12512 राप्तीसागर एक्सप्रेस 09.47 घंटे, 12791 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस 05.59 घंटों की देरी से नागपुर पहुंची. इनके अलावा अन्य कई ट्रेनें 3 से 5 घंटे की देरी से चली.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here