ओरीसा से बैंक की कैश लेकर फरार हुआ आरोपी रेड लाइट एरिया गंगा जमुना से हिरासत में

0
13

नागपूर दिनांक 9 जुलाई ( महानगर प्रतिनिधी)

लकड़गंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक रेड लाइट एरिया में काफी नकदी लेकर घूम रहा है. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में ले लिया. उसे पास से पुलिस को 2,12,750 रुपये नकद मिले.

थाने लाकर पूछताछ करने पर उसने तो पहले हवाहवाई बातें करके पुलिस को बरगलाने की कोशिश की लेकिन पुलिसिया तरीका अपनाते ही सच उगल दिया. उसने बताया कि यह रकम ओडिशा के खरियार पुलिस थानातंर्गत हुए एटीएम की कैश वैन से लूटी हुई है जो उसके हिस्से में आई.

आरोपी का नाम चिनागुडा, जिला नयापरा, ओडिशा निवासी जयराम तीर्थवास माझी (33) बताया गया. आगे की जांच के लिए उसे खरियार पुलिस को सौंप दिया गया.

 

कैश वाली वैन लेकर हुआ था फरार

जानकारी के अनुसार जयराम स्थानीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कैश वैन में ड्राइवर की नौकरी करता है. बुधवार को उसकी वैन में 57 लाख रुपये थे जिन्हें शहर के विभिन्न एसबीआई एटीएम में भरने थे. इस दौरान वैन में 2 बैंककर्मी और एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ थे. कुछ एटीएम में कैश भरने के बाद जब वे खरियार पुलिस थाना क्षेत्र के एटीएम में कैश भी रहे थे तब ही जयराम वैन लेकर फरार हो गया. बैंककर्मियों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया. तलाश के दौरान पुलिस को वैन बरुआखानी जंगल में लावारिस हालत में मिली.

हिस्से की रकम लेकर पहुंचा रेड लाइट एरिया गंगा जमुना

पूछताछ के दौरान जयराम ने लकड़गंज पुलिस को बरगलाने की खूब कोशिश की. उसने बताया कि घटना के समय जब दोनों बैंककर्मी और सिक्योरिटी गार्ड एटीएम में कैश भर रहे थे तक बाइक पर सवार 2 युवक वहां आये और चाकू की नोंक पर उसे वैन लेकर भागने को कहा. वहां से भागने के बाद दोनों युवक उसे जबरन रायपुर ले गये और वहां से बस में बैठाकर नागपुर भेज दिया. नागपुर पहुंचने पर वह इतवारी परिसर स्थित रेड लाइट एरिया में घूम रहा था.

हालांकि अपने पास रखे कैश के बारे में सटीक जवाब नहीं दे पाया तो कड़ाई से पूछताछ की गई. तब उसने जानकारी दी कि उसके पास का कैश लूट का हिस्सा है. तब खरियार पुलिस को सूचित कर नागपुर बुला लिया गया और कागजी कार्यवाही पूरी कर जयराम को उनके सुपूर्द कर दिया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here