सीए कैलास जोगानी वित्त मंत्रालय द्वारा रीजनल डायरेक्ट टैक्स एडवाइजरी कमेटी में मनोनीत

0
19

नागपूर दिनांक 8 जुलाई ( शहर प्रतिनिधी)

नागपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सीए कैलास जोगानी को वित्त मंत्रालय (सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज) द्वारा रीजनल डायरेक्ट टैक्स एडवाइजरी कमेटी में मनोनीत किया गया है।इस कमेटी का कार्यकाल 2 वर्षों का होगा। बोर्ड ने जोगानी का चयन ट्रेड एवं काॅमर्स सेक्टर से किया है।

जोगानी ने सीबीडीटी, नागपुर कमिश्नरेट एवं नागपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने विदर्भ रीजन के आयकरदाताओं की हर समस्या विभाग के समक्ष रख सुलझाने का आश्वासन भी दिया।

नागपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव तरुण निर्बाण, उपाध्यक्ष प्रदीप जाजू, गोविंद पसारी, कोषाध्यक्ष वेणुगोपाल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल, महेंद्र कटारिया, कमलेश शाह,भागीरथ मुरारका,विष्णु कुमार पचेरीवाला तथा समस्त कार्यकारिणी ने जोगानी का अभिनंदन किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here