चोरी का माल खरीदने सराफा दुकानदार सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

0
12

नागपूर दिनांक 7 जुलाई ( महानगर प्रतिनिधी)

चोरी के गहने खरीदने वाले हंसापुरी खदान के एक सराफा कारोबारी सहित 4 आरोपियों को मानकापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी विकास उर्फ रिंकू गौरीशंकर गुप्ता (42), हंसापुरी, पुराना भंडारा रोड, इरफान खान हमीद खान (32), गांजाखेत चौक, मो. अफसर खान मो. अख्तर खान (32), टिमकी और सैयद नौशाद अली सैयद कलीमुद्दीन अली (32), बोरगांव चौक, वेलकम सोसाइटी, गिट्टीखदान निवासी हैं।

आरोपी विकास उर्फ रिंकू गुप्ता सराफा कारोबारी है। रिंकू आरोपियों से चोरी के गहने खरीदकर बेचने का काम करता था। आरोपियों से मानकापुर क्षेत्र के पलोटी नगर में हुई 16 लाख की चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए 3 चोरी के मामले उजागर हुए। पुलिस ने करीब 25 लाख का माल जब्त किया है। थानेदार वैजयंती मांढवधरे के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

 

व्यापारी परिवार भोपाल जाते ही घर में घुसे थे 

पुलिस के अनुसार बोधड़ ले-आउट, पलोटी नगर निवासी मो. फैजान अशफाकउद्दीन (32) का जेसीबी से जुड़ा कारोबार हौ। उनके घर में 20 से 24 जून को चोरी हुई थी। चोर 588.36 ग्राम सोने के गहने सहित करीब 16 लाख 75 हजार रुपए का माल चुरा ले गए थे। मोहम्मद फैजान और उनका परिवार जब 24 जून को नागपुर लौटा, तब घर में चोरी की बात उन्हें पता चली। मानकापुर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया।

 

फुटेज ने पहुंचाया चोरों तक

गुप्त सूचना और फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने पहले आरोपी इरफान खान, मो. अफसर खान और सैयद नौशाद को गिरफ्तार किया। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने सराफा कारोबारी रिंकू गुप्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नकदी 4.46 लाख रुपए, सोने के गहने, दो दोपहिया वाहन सहित 24.82 लाख रुपए का माल जब्त किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here